(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर खीरी के एएनओ लेफ्टिनेंट डोरी लाल को मिली कैप्टन की रैंक पलिया कलां / लखीमपुर खीरीः 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, लखीमपुर खीरी के अंतर्गत बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया कलां के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी (एएनओ) लेफ्टिनेंट डोरी लाल को कैप्टन रैंक से पदोन्नत किया गया है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र) से सफलतापूर्वक रिफ्रेशर कोर्स पूरा करने के उपरांत आज दिनाक 11 सितंबर 2026 को 26 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय में एक गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के दो अधिकारी, कमान अधिकारी कर्नल जगभान सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अंकित प्रकाश ने संयुक्त रूप से उनके कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें ‘कैप्टन’ रैंक से अलंकृत किया। कमान अधिकारी कर्नल जगभान सिंह ने कैप्टन डोरी लाल को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि इससे एनसीसी कैडेट्स को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अंकित प्रकाश ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय और बटालियन एनसीसी की गतिविधियों में नए आयाम स्थापित करेगी।
रैंक प्राप्त करने के उपरांत कैप्टन डोरी लाल ने सैन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे एनसीसी के मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को युवाओं में और अधिक मजबूती से विकसित करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर बटालियन के सैन्य कर्मी, एनसीसी स्टाफ एवं सभी ए एन ओ मौजूद रहे और उन्होंने कैप्टन डोरी लाल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *