(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दिनांक 09.09.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा चौकी सुमेर नगर के कार्यक्षेत्र में स्थित वाइब्रेंट गाँव सेमरी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर डॉ. गुरविंदर जीत सिंह, कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता तथा विभिन्न संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही पशुओं की नियमित देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया | शिविर के दौरान क्षेत्र के 23 पशुपालकों के कुल 139 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया । इसके अतिरिक्त, केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, श्रीनगर (उत्तराखंड) से आए उप निरीक्षक (सामान्य) पद के प्रशिक्षुओं को भी इस शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित कर प्रशिक्षुओं को इसके उद्देश्य, महत्व एवं सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ जुड़ाव के माध्यम से सशस्त्र बलों की जनकल्याणकारी भूमिका के बारे में परिचित कराया गया ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed