(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

.पलिया कलां (खीरी)पलिया नगर की बहुचर्चित समाजसेवी संस्था यथार्थ सेवा समिति ने हरियाली तीज उत्सव के साथ ही समिति के 12वेंस्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता ,पलिया विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती डॉली साहनी के ,मुख्य संरक्षिका डॉ पुष्पा अग्रवाल एवं हरदीप कौर मांगट के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणा मिश्रा,परी गुप्ता ,खुशी गुप्ता एवं आकर्ष गुप्ता द्वारा गणेश वंदना से किया गया ।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। पावनी मल्होत्रा द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। समिति की महिलाओं पुष्पा मुकेश, शशि गुप्ता, अभिलाषा अग्रवाल ,एकता इंदु गुप्ता ,सबीना गुप्ता, भावना, पूजा ,अलका ,मंजू जिंदल, मंजू एवं पुष्पा शिवपप्रसाद गुप्ता द्वारा शानदार पैरोडी ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया इसी क्रम में भावना और पूजा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत युगल नृत्य, ,शाइनी गुप्ता एवं गरिमा गुप्ता की एकल नृत्य प्रस्तुति ने एक सुंदर समां बांध दिया। यथार्थ सेवा समिति परिवार के बच्चों शताक्षी ,आराध्या, बानी नव्या, तानी और और सुरभि गुप्ता ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।इस अवसर पर यथार्थ सेवा समिति से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में नए सदस्यों के जुड़ने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही संस्था के सेवा कार्यों में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों एवं सदस्यों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।समारोह में मनोरंजन के लिए वन मिनट गेम में एकता गुप्ता ,शाइनी गुप्ता एवं गरिमा गुप्ता ने और म्यूजिकल चेयर में डाली साहनी ने बाजी मारी। कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें तीज क्वीन के खिताब से पूजा गुप्ता को नवाजा गया।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यथार्थ सेवा समिति के बच्चों पावनी मल्होत्रा, शताक्षी ,आराध्या ,सुरभि सौम्या नव्या, तानी ,अनन्या, अनंत, तेजस, और बानी गुप्ता द्वाराप्रस्तुत नाटिका रही इसमें समिति द्वारा समय-समय पर किए गए सामाजिक, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता एवं अन्य सेवा कार्यों की झलकियां प्रस्तुत की गईं। उपस्थित लोगों ने समिति के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।इस अवसर पर यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समिति के परिवार में लगातार नए सदस्यों का जुड़ना संस्था के प्रति लोगों के विश्वास और सेवा भावना को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी समिति जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है क्योंकि सभी के सहयोग से हम बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा रहे हैं तो इस सेवा अभियान में किसी का भी योगदान कम नहीं है क्योंकि हमारा यह मानना है कि बच्चों की शिक्षा में दिया गया योगदान उसके भविष्य को संवारने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य की सहभागिता संस्था को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।समिति की महामंत्री श्रीमती दीपशिखा गुप्ता ने कहा कि यथार्थ सेवा समिति निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुछ साथियों के साथ शुरू इस यथार्थ सेवा समिति परिवार मेंआज 50 से भी ज्यादा सदस्य इस परिवार का हिस्सा बन चुके है यह बढ़ती संख्या हमारे प्रति लोगों के विश्वास प्रेम और सेवा भावना का प्रमाण है कार्यक्रम में मुख्य संरक्षिका श्रीमती हरदीप कौर मांगट, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला शुक्ला , अलका अनूप गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता ,सुधा मिश्रा जयंती बरनवाल ,अभिलाष अग्रवाल शशि मुकेश गुप्ता पूर्णिमा जायसवाल, तनवी गुप्ता ,शची मिश्रा ,गुरजीत कौर, एकता गुप्ता पूनम नीरज गुप्ता, मोना मल्होत्रा संगीता , पूनम सुनील गुप्ता, रुचि अग्रवाल ,शायनी गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारी एवं शशि मोहन ,भावना ,पुष्पा मुकेश ,नीलम मंजू ,गरिमा, निक्की वर्मा, शैलजा सुधा ,अलका सुबोध ,सबीना , इंदु गुप्ता शारदा अरोरा ,मंजू जिंदल प्रगति शुक्ला, नीतू बंसल और कर्मजीत कौर सहित नगर के गणमान्य पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहेकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शिल्पी श्रीवास्तब, डॉ अंशु सिंह, गीतांजलि अग्रवाल ,दीपाली आनंद सहित नगर की तमाम गणमान्य महिलाओं की उपस्थिति रही ।अंत में अध्यक्ष बीना ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, सदस्यों एवं समिति के सेवा कार्यों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह हमारे लिए गर्व खुशी का क्षण है कि 12 वर्षों में सेवा ,समर्पण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए हमारे समिति आज इस मुकाम तक पहुंची है तो हम सब मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेंगे और उनके जीवन में छोटी सी ही सही लेकिन सकारात्मक बदलाव की रोशनी लाने का प्रयास करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *