(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां खीरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पलिया कलां तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरीपुरवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं युवा नेता अवधेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पलिया रोमी साहनी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर सिंह, वन्यजीव प्रतिपालक दुधवा एवं किशनपुर, पलिया नायब तहसीलदार अखिलेश , अभिषेक अवस्थी, चेयरमैन गन्ना सोसायटी, शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला,शैलेन्द्र सिंह , रमेश कुमार लेखक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्तमान/पूर्व जिला मंत्री फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल, पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे राजकुमार राठौर एवं ऐनुफ़ बेग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं अमर क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी हमें महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सम्मान की रक्षा करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी युवा नेता अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान वीरों को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में आगे बढ़कर कार्य करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।समारोह में राजकुमार राठौर, जिला मंत्री हिन्दू युवा वाहिनी, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान नितेश चौधरी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नीरज कुमार, गौतम कुमार, धुरुव कुमार, अनुज कुमार, हरमेश, पं. राकेश कुमार, अरुण कुमार, पं. मंजीत कुमार, अभिषेक मौर्य, सुमित मौर्य, सर्वेश कुमार, दीपक चौधरी, सुनील कुमार, अजय वर्मा, रामसेवक वर्मा, रंजीत वर्मा, सुनील शाक्य, मोनू शाक्य, सुनील राजपूत, घनश्याम राजपूत, भूपेंद्र उर्फ विवेक कुमार, विकास कुमार, प्रमोद कुमार (मौर्या टेंट हाउस) एवं पलिया पुलिस प्रशाशन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।समारोह के दौरान कन्हैया मॉन्टेसरी स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।उल्लेखनीय है कि अवधेश मौर्य द्वारा विगत कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूरी संजीदगी एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया जा रहा है। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा अमर क्रांतिकारियों के जीवन और बलिदान से परिचित कराने का निरंतर प्रयास किया जाता है। उनका यह प्रयास युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

समारोह के समापन अवसर पर आयोजक टीम द्वारा अतिथियों को बैज लगाकर एवं क्रांतिकारियों तथा महापुरुषों के चित्रों की स्मृति-प्रतियाँ भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन पं. मुकेश कुमार, धर्म प्रचारक द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक टीम के सदस्यों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *