(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कला (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूनिट हेड ओ पी चौहान के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकाली।
आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा किया गया। रैली का आयोजन बजाज चीनी मिल के प्रशासनिक भवन से शुभारम्भ किया गया जो पूरे प्लांट से होता हुआ पूरे चीनी मिल कालोनी होते हुए वापस प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुआ ।
इस रैली में सैकड़ों की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए, भारत माता के जयकारे के साथ साथ वन्दे मातरम् के जयघोष से करते नजर आए।इस अवसर पर मुख्य रूप से युनिट हेड ओ पी चौहान , उदयप्रताप सिंह, विकास मलिक, संजीव दुबे, मनोज मिश्र, सतीश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद,युनियन नेता अफरोज अंसारी,निर्भयनरायण सिंह, नंदकिशोर तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *