(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में डॉ0 एच0 राजामोहन मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी की उपस्थिति में हाथियों को विशेष दावत देकर उत्साह के साथ मनाया गया विश्व हाथी दिवस।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व हाथी दिवस के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की समस्त रेंजों में विशेषकर उन रेंजों में जिनमें राजकीय हांथी हैं, उन रेंजों में हांथियों की विशेष दावत के साथ यह दिवस मनाया गया।
हांथियों से संबंधित रेंजों में बेलरायां, दक्षिण सोनारीपुर एवं पर्यटन रेंज सम्मिलित हैं, परंतु प्रमुखतः यह दिवस दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर हांथी कैंम्प में आयोजित किया गया, जहां सबसे अधिक राजकीय हाथी अवस्थान करते हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व में कुल 25 राजकीय हाथी हैं, जिनमें अधिकारी/कर्मचारियों के साथ पर्यटकों के लाडली मशक्कली, भवानी एवं दुर्गा बच्चे भी सम्मिलित हैं। दुधवा में इनके अतिरिक्त लगभग 125 से अधिक जंगली हाथी भी विचरण करते हैं।
आज हाथी दिवस के अवसर पर आयोजित इनकी दावत में इनके पसंदीदा समस्त व्यंजन उपलब्ध रहे, यथा गन्ना, लौकी, कददू, कटहल, मक्का, खीरा, ककड़ी केला, गुड़, चना, आदि।
इस अवसर पर डॉ0 एच0 राजामोहन, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी के साथ-साथ महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां, अखिलेष कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दक्षिण सोनारीपुर, सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, गैण्डा मानीटरिंग प्रभारी, डॉ0 मोहम्मद तलहा, पशु चिकित्सक, सुशांत सिंह, वरिष्ठ सहायक, संदीप कुमार, फार्मासिस्ट, रोहित रवि, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *