(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग महोदया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुरदीप सिह पुत्र जसवीर सिह को 16 लीटर अवैध दशी कच्ची शराब के साथ मुसाफिर नगर से पटिहन जाने वाली रोड़ पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गुरदीप सिंह के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 240/2026 अन्तर्गत धारा 60 आब० अधि० पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। बरामदगी विवरण – अभियुक्त1. गुरदीप सिह पुत्र जसवीर सिह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम निषादनगर घोला थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी।अभियुक्त के कब्जे से 16 लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब बरामद।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. उ0नि0 झारिया सिंह थाना पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 हरिकेश कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।3. का0 आकाशु कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।4. का0 अजय कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *