(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी खम्भारखेड़ा( लखीमपुर)
बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड, यूनिट खम्भारखेड़ा के नानपारा क्षेत्र में मानसून गन्ना बुआई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम मटेही में प्रगतिशील किसान जोगा सिंह के खेत में गन्ने की नई प्रजाति Co-20016 का 5 फीट ट्रेंच विधि से बुआई कराया गया। इस अवसर पर गन्ना विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र ढाका, महाप्रबंधक गन्ना, मनजीत सिंह, ब्लॉक इंचार्ज नानपारा जोन, सर्किल इंचार्ज एवं प्रगतिशील किसान गुरुवंत सिंह, मलकीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, विश्वजीत मौर्य, गुरुदास सिंह, राजवीर सिंह, प्रगट सिंह, आदर्श पाण्डेय, विशाल अवस्थी एवं गुरुदेव सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
इस दौरान किसानों को मानसून गन्ना बुआई की नवीनतम तकनीकों, ट्रेंच विधि तथा उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। 5 फीट ट्रेंच विधि से बुआई के लाभों तथा फसल प्रबंधन की जानकारी भी किसानों के साथ साझा की गई।
इस अवसर पर श्री ढाका ने किसानों से आगामी शरदकालीन गन्ना बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में नई एवं उन्नतशील प्रजातियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से Co-20016, CoS-18231, CoLk-16202, CoLk-14201 एवं Co-0118 जैसी अनुशंसित प्रजातियों के बुआई पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नई एवं उन्नतशील प्रजातियों को वैज्ञानिक विधि से लगाने तथा समय-समय पर फसल की उचित देखभाल करने से गन्ने की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। किसानों को गन्ना विभाग की तकनीकी सलाह के अनुसार रोपण एवं फसल प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने नई प्रजाति एवं ट्रेंच विधि में विशेष रुचि दिखाई और आगामी शरदकालीन बुवाई में उन्नतशील प्रजातियों को अपनाने के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *