(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर जनता दर्शन खत्म होते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह का काफिला सीधे राजापुर के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पहुंच गया। औचक निरीक्षण की भनक लगने से पहले ही डीएम पांचवीं की कक्षा में बच्चों के बीच थे। किताबों से आगे बढ़कर उन्होंने बच्चों के ज्ञान की परख की और पर्यावरण से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी।

छात्र आरुष और छात्रा लक्ष्मी देवी ने बेझिझक सटीक जवाब दिए तो डीएम ने मुस्कुराते हुए पूरी कक्षा से उनके लिए तालियां बजवाईं। इसके बाद उन्होंने श्यामपट्ट पर अंग्रेजी विषय का भी अधिगम स्तर परखा और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रधानाध्यापिका ऋतु अवस्थी से नामांकन और उपस्थिति का ब्योरा लिया। विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में रटने की नहीं, समझने और सोचने की क्षमता विकसित करना ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की असली पहचान है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *