(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई पलिया द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं नगर प्रभारी शशिकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की तथा संचालन नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद लोधी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह एवं नगर प्रभारी शशिकांत चतुर्वेदी ने भी अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम आनन्द, इंद्रजीत गिल, नगर महामंत्री एवं अभियान संयोजक वरुण मिश्रा, सह संयोजक आशुतोष शुक्ला, प्रेम गुप्ता, सभासद संगीता सक्सेना, सावित्री देवी, मनोज गुप्ता, सतीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *