(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)धौरहरा खीरी। वन रेंज क्षेत्र के लौखनिया गांव में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को लौखनिया से नकईया जाने वाले मार्ग पर हरिवंश वर्मा के खेत के पास तेंदुआ सड़क पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो माह पूर्व तेंदुए ने गांव में एक मवेशी का शिकार किया है। इसके बाद लौखनिया सेंटर के पास तेंदुए ने तारी राज की बकरी को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक तेंदुआ बकरी को मार चुका था।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव और खेतों के आसपास विचरण कर रहा है। इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब शिकार की घटना के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है। शाम ढलते ही ग्रामीण खेतों और रास्तों पर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया ग्रामीणों की सूचना के बाद वन टीम को भेजा है। निगरानी की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *