( ओमप्रकाश सुमन)
पलिया कलां (खीरी)आज पलिया रेंज के अंतर्गत स्थित सरखनापूरब प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human Wildlife Conflict) से संबंधित जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सर्पदंश से बचाव के उपाय, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार तथा समय पर चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारणों, उससे बचाव के उपायों एवं वन्यजीवों के संरक्षण में आमजन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *