(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां, खीरी। गुरुकुल एकेडमी, पलिया कलां (खीरी) में 31 जुलाई से 01 अगस्त 2026 तक सीआईएसएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 335 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।इस प्रतियोगिता में आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ साउथ, मेरठ एवं बनारस जोन की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मेजबान गुरुकुल एकेडमी की टीम बरेली जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल जगभान सिंह, कमांडेंट ऑफिसर, 26 यूपी बटालियन एनसीसी के मुख्य आतिथ्य में होगा।विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गुरुकुल एकेडमी को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *