(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के शहीद स्मारक पर दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

इस दौरान कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले जिले के 12 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के प्रति हर भारतीय का सिर सम्मान से झुकता है।डीएम ने एनसीसी कैडेट्स से सैनिकों के प्रेरणादायी जीवन और संघर्ष की कहानियां पढ़ने तथा उनसे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रेम कुमार, सूबेदार लखविंदर सिंह, सूबेदार परमजीत सिंह, नायक संदीप कुमार, ऑनरेरी कैप्टन अकरम खान, हवलदार सुभाष कुमार, हवलदार वली मोहम्मद, नायब सूबेदार नरेंद्र कुमार, नायब सूबेदार विपनेश कुमार, हवलदार राकेश कुमार, नायब सूबेदार प्रमोद कुमार सिंह तथा लांस नायक राजकुमार रावत की पत्नी श्रीमती शांति रावत को सम्मानित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed