(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दुबे के नेतृत्व में आज दिनांक 26.07.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारण्टी अभियुक्त 1. राजू, 2. मनोज ढुकला उर्फ मनोज गुप्ता, 3. आशीष कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी को नियमानुसार मा० न्याया० के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

गिरफ्तार वारण्टी का विवरण राजू पुत्र जगदीश उर्फ सालिकराम सक्सेना नि०मो० टेहरा शहरी कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 40 वर्ष ।ई-सम्मन ऐप पर मा0 न्यायालय एसीजेएम 03 लखीमपुर द्वारा जारी एनबीडब्लू मु0अ0स0 183/2020 धारा 307 आईपीसी थाना भीरा व मु0अ0सं0 186/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भीरा, खीरी। मनोज ढुकला उर्फ मनोज गुप्ता पुत्र बाबानन्द नि०मो० बाजार 1 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 24 वर्ष ।ई सम्मन ऐप पर मा) न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय / एफटीसी लखीमपुर खीरी द्वारा जारी एनबीडब्लू मु0अ0स0 134/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया, खीरी। आशीष कुमार शुक्ला पुत्र श्रवण कुमार शुक्ला निवासी ग्राम पतवाराबड़ा थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 25 वर्ष ।एनबीडब्लू मु0सं0-3900/20 अ0स0 1499/19 धारा 504/507 आईपीसी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी कस्बा पलिया थाना पलिया जनपद खीरी।2. उ0नि0 अरविन्द मौर्य थाना पलिया जिला खीरी।3. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना पलिया जिला खीरी।4. हे0का0 जितेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी।5. का0 कृष्ण मुरारी, थाना पलिया जनपद खीरी।6. रि0का0 सुन्दरम थाना पलिया जिला खीरी।7. रि0का0 अकिंत शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी।8. रि0का0 राजीव यादव, थाना पलिया जनपद खीरी।9. रि०का नीरज कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।10. रितम (एका) साजिया थाना पलिया जिला खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed