
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के दुधवा पर्यटन परिसर में दिनांक 29.07.2026 को प्रातः 08.30 बजे से “ग्लोबल टाइगर डे” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण व पालीथीन मुक्त पर्यावरण सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है।
