पलिया कलां (खीरी)कतिपय व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों द्वारा कुछ व्यक्तियों द्वारा श्री जसपाल सिंह गोहनिया, पूर्व सभासद, नगर पालिका परिषद पलिया कलां के पत्र दिनांक 23.07.2026 को प्रचारित (वायरल) किया जा रहा है जिसमें अंकित है कि पाण्डेबाबा मन्दिर के पास नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा अधिष्ठापित लाइटों को वंदन योजना के अन्तर्गत स्वीकृत स्थान से इतर किसी अन्य स्थान पर लगाये जाने का जिक्र किया गया है।उक्त के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वायरल पत्र मे अंकित तथ्य पूर्णतया निराधार, भ्रामक एवं असत्य है। पाण्डेबाबा मन्दिर के पास अधिष्ठापित लाइटों का कार्य 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से जिलाधिकारी महोदय, खीरी के अनुमोदनोपरान्त कराया गया है। वर्तमान तिथि तक पालिका के खाते में वंदन योजनान्तर्गत कोई निधि प्राप्त नहीं हुयी है। शिकायती पत्र में अंकित तथ्य प्रथमदृष्ट्या आम जनमानस के समक्ष पालिका की छवि को धूमित किये जाने के कुत्सित प्रयास से प्रेरित प्रतीत होते हैं।सूचित हो। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पलिया कलां (खीरी)
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed