(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) दुधवा में मानव वन्य जीव संघर्ष जैसे संवेदनशील प्रकरण एवं छोटी बिल्ली परियोजना के शुभारंभ के संबंध में स्थानीय समुदाय के साथ आहूत की गई परिचर्चा बैठक।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अरूणाचल प्रदेश/उत्तर प्रदेश/राजस्थान में यू०एन०डी०पी० और जी०टी०एफ० के सहयोग से छोटी बिल्ली और तेन्दुआ के संरक्षण पर ध्यान केन्द्रित करके विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण जंगली बिल्ली परिदृश्यों के संरक्षण और लचीलेपन को मजबूत करने हेतु ळम्थ्-7 परियोजना संचालित की जा रही हैं। तत्क्रम में उ०प्र० सरकार द्वारा छोटी बिल्ली के संरक्षण के लिए विश्व स्तर पर जंगली बिल्ली के संरक्षण और लचीलेपन को मजबूत करने के संबंध में ळम्थ्-7 परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 18 सदस्सीय राज्य परियोजना संचालन समिति और 15 सदस्सीय परिदृष्य स्तर की सलाहकार समिति का गठन किया गया है।
परिदृष्य स्तर की सलाहकार समिति की बैठक कल दिनांक 15.07.2026 को मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर-खीरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में दूसरी बार आहूत की गई। उक्त बैठक में श्रीमती श्रेयसी राय, प्रतिनिधि, ग्लोबल टाइगर फोरम, ई-18, र्फ्स्ट फ्लूर, ईष्ट आफ कैलाश, नई दिल्ली, श्री सुब्रतो पाल, कार्यक्रम प्रबंधक, एनआरएम एण्ड बायोडायवर्सिटी, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, 55 लोधी ईष्ट, नई दिल्ली, प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग, बहराइच, मुख्य विकास अधिकारी, लखीमपुर-खीरी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), लखीमपुर-खीरी, गिरीश चन्द्र, उप कृषि निदेशक, लखीमपुर-खीरी, डॉ0 दिनेश कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु पालन विभाग, (विकास भवन), लखीमपुर-खीरी, श्रीमती आरती यादव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), पलिया-खीरी, मुदित गुप्ता, समन्वयक, विश्व प्रकृति निधि, भारत, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान, शास्त्रीनगर, सम्पूर्णानगर रेंज, थाना-हजारा, जिला-पीलीभीत, राम सहाय, ग्राम प्रधान, बलेरा, थाना-चंदनचौकी, जिला-लखीमपुर खीरी, श्रीमती ओमवती अध्यक्ष, ईको विकास समिति रामनगर, चंदनचौकी खीरी, महेश कुमार, अध्यक्ष, ईको विकास समिति, परसिया, चंदनचौकी-खीरी, आईजीएफ (वन्य जीव) 6वां तल, वायु विंग, वाइल्डलाफ डिवीजन, इन्दिरा पर्यावरण भवन, जोर बाग रोड नई दिल्ली-110003, संयुक्त निदेशक (वन्य जीव) 6वां तल, वायु विंग, वाइल्डलाफ डिवीजन, इन्दिरा पर्यावरण भवन, जोर बाग रोड नई दिल्ली-110003, जीनल, ग्लोबल टाइगर फोरम, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को आमंत्रित किया गया। उक्त बैठक में प्रतिभाग कर रहे सदस्यों से हुए विचार विमर्ष के अनुसार आज दिनांक 16.07.2026 को दुधवा पर्यटन परिसर में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की समस्त रेंजों से संबंधित स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में मानव वन्य जीव संघर्ष जैसे संवेदनशील विषय पर परिचर्चा के साथ ही साथ छोटी बिल्ली की प्रजातियों में से दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में उपलब्ध फिसिंग कैट, लेपर्ड कैट, जंगल कैट एवं रस्टी स्पाटेड कैट जैसी प्रजातियों के संरक्षण के संबंध में बनाई जा रही परियोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी संज्ञान में लाया गया कि यह योजना भारत में सिर्फ 03 प्रदेशों में लागू की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी सम्मिलित है। उत्तर प्रदेश में इसका प्रमुख क्षेत्र दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी है। इसलिए इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में स्थानीय समुदाय के साथ आम जनमानस का सहयोग भी अपेक्षित है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *