(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 11 जुलाई 2026 समय लगभग प्रातः 06::00 बजे खेतों की तरफ शौच को गये गया प्रसाद (70) वर्ष पुत्र मूलचंद निवासी बुद्धा पुरवा, कोतवाली पलिया पर तेंदुये ने हमला कर दिया। वृद्ध के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े ग्रामीणों ने तेंदुए को वहां से जंगल की ओर खदेड़ दिया। हमले में बुरी तरह घायल वृद्ध को स्थानीय निवासियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया जहां उसका प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह ग्रामीण क्षेत्र मझगई रेंज में आता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां टाइगर भी दिखाई पड़ता है परंतु पग चिन्हो के आधार पर हमले की पुष्टि तेंदुए की गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed