(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आगामी 06 अगस्त 026 को होने वाले चेहल्लुम के दृष्टिगत एसडीएम पलिया डॉ अवनीश कुमार , सीओ पलिया जितेंद्रसिंह परिहार, की अध्यक्षता में आज समय 11.00 बजे चेहल्लुम से संबंधित मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों को शासन से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। दिशा निर्देशों में मुख्य तीन प्रमुख बातें रही नंबर एक ताजिए की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। दूसरी बात यह रही की कोई नई परंपरा नहीं पड़नी चाहिए ।जिस परंपरागत चेहल्लुम मनाया जाता था उसी को अपनाया जाए तीसरी प्रमुख बात रही कि जिस रास्ते से अभी तक चेहल्लुम के ताजिए कर्बला तक ले जाए जाते रहें उसी रास्ते का प्रयोग किया जाएगा। चेहल्लुम में शांति व्यवस्था का पालन करते हुए त्योहार मिलजुल करके मनायें ।‌कहीं पर कोईगड़बड़ी न हो यदि कोई गड़बड़ी कीसंभावना है तो तुरंत पुलिस को सूचना उपलब्ध कराएं । चेहल्लुम को लकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मीटिंग की गई, आवश्यक दिशा निर्देशों से संबंधित़ों को अवगत कराया गया है। 6 अगस्त को होनेवाले चेहल्लुम के लिए पहले सेही दिशा निर्देश दिए गए हैं नहीं तो यह लोग कह सकते थे कि मैंने ताजिया ऊंचा बना लिया है मुझे जानकारी ही नहीं थी मुझे पहले नहीं बताया गया । इसलिए यह ताजिया बनाने से पहले ही जानकारी दे दी गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *