(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की समस्त रेंजों एवं निकटवर्ती ग्रामों में दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउण्डेशन के कार्मिकों द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जा रहे जन जागरुकता कार्यक्रम। इसी कड़ी में आज किशनपुर, मैलानी, सठियाना, उत्तर सोनारीपुर, गौरीफण्टा, बेलराया रेंज, अफीमीपुरवा, पहाड़नगर, बुद्धापुरवा, पचपेड़ा गॉव, परसिया, मौरा चौकी आदि स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गौरीफंटा रेंज में वन महोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसबी गौरीफंटा, सेडाबेड़ा ग्राम,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कजरिया ,एसएसबी कीरतपुर में संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया |
किशनपुर रेंज में यह कार्यक्रम क्षेत्रीय वन अधिकारी अयूब खॉ, आनंद कुमार, वन दरोगा, अमित कुमार, वन्य जीव रक्षक, नारेन्द्र कुमार, वन्य जीव रक्षक, अमित दीक्षित वन दरोगा आदि की उपस्थिति में, मैलानी रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी नवीन कुमार दिवाकर, उदय प्रताप सिंह, वन्य जीव रक्षक, हेमंत सिंह, वन दरोगा आदि की उपस्थिति में, सठियाना रेंज में अभिषेक सिगतिया क्षेत्रीय वन अधिकारी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वन्य जीव रक्षक, बृजेश शुक्ला वन दरोगा आदि की उपस्थिति में, उत्तर सोनारीपुर रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी, प्रशांत सोनी, नरेश चंद्र वन दरोगा, नंद कुमार, वन रक्षक, धनीराम आउटरीच प्रोग्रामर, आदि की उपस्थिति में, गौरीफण्टा रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी, विकास वर्मा, कमला प्रसाद पाल, वन दरोगा, दीपक कुमार वन रक्षक आदि की उपस्थिति में, बेलरायां रेंज में शरीफ अहमद, वन दरोगा, शैलेन्द्र कुमार निषाद, वन्य जीव रक्षक, आदि की उपस्थिति में वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed