(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां-खीरी में आज दिनाँक 07/07/2026 को श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ, पूजन एवं हवन के साथ परास्नातक कक्षाओं (एम०ए० समाजशास्त्र) का विधिवत उद्घाटन विधायक 137 पलिया कलॉ रोमी साहनी के कर कमलो द्वारा किया गया। विधायक ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं से आह्वान किया कि एम०ए० की कक्षाओं का लाभउठाकर अपने जीवन को सफल बनाये। उ‌द्घाटन के इस पावन अवसर पर विधायक ने प्राचार्य डा० सूर्य प्रकाश शुक्ल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कला संकाय से स्नातकोत्तर भवन तक का मार्ग शीघ्र ही निर्माण करा दिया जायेगा जिससे छात्र/छात्राओ के आवागमन की समस्या हल हो जायेगी। उद्घाटन सत्र में पधारे हुए समस्त अतिथियों के प्रति महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सूर्य प्रकाश शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता, इं० वरूण गुप्ता, आचार्य धनुषधारी द्विवेदी, मेहर चन्द्र अरोरा, विश्वकान्त त्रिपाठी, रामचन्द्र शुक्ल, डा० वसीम खान, श विश्राम, आकर्ष विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, धोखेराम, परविन्दर राना आदि के साथ साथ भारी संख्या में छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहें।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed