पलिया कलां (खीरी) वन महोत्सव 2026 सप्ताह (01 से 07 जुलाई) के उपलक्ष्य में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां-खीरी में आज दिनाँक 07/07/2026 को “एक पेड़ मां के नाम” की थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पलिया कलॉ रोमी साहनी ने आम का पेड़ लगाकर छात्र/छात्राओ में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न की। पलिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता द्वारा अमरूद का पेड़ रोपित किया गया। प्राचार्य डा० सूर्यप्रकाश शुक्ल ने आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण के प्रति छात्र/छात्राओ में अभिरूचि उत्पन्न की। डा० वसीम खान वाणिज्य प्रवक्ता ने आम का पेड रोपित किया। विश्राम राना, वरिष्ठ सहायक, आकर्ष विश्वकर्मा कनिष्ठ सहायक, अजय कुमार यादव ने वृक्षारोपण कर जनजागरूकता फैलाई। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सूरज सिंह बिष्ट, राकेश कुमार वन दरोगा, भूपेन्द्र सिंह वन रक्षक, सोनू भारती वन रक्षक, संजय कुमार, टी०सी०, अजमत जलील खान, सेकेंड बटालियन पीएसी बाढ़ राहत दल सीतापुर, नन्दू भैया, धोखेराम, परविन्दर राना के साथ महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। यह जानकारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ला ने दी।
