(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी बेस कीमती वृक्षों से परिपूर्ण होने के साथ-साथ वन जीवों का एक बाहुल्य वन क्षेत्र है। इसकी 90 किलोमीटर से अधिक की सीमा अंतर्राष्ट्रीय नेपाल राष्ट्र से लगी हुई है जहां के अराजक तत्व निरंतर खुली सीमा का फायदा उठाने का प्रयत्न करते रहते हैं। ऐसी गतिविधियां विशेष कर मानसून सत्र में जब बारिश एवं बाढ़ का प्रकोप अधिकांशत दुधवा के वन क्षेत्र में रहता है। ऐसे में यह पूर्ण क्षेत्र और भी अधिक संवेदनशील हो जाता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मानसून सत्र में विशेष निगरानी रखने के लिए सचल सुरक्षा दल एवं रणनीतियां अपनाई जाती हैं। सक्षम उच्च स्तर से एवं प्रभागीय स्तर से निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व की समस्त रेंजों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा एवं सचल सुरक्षा दल द्वारा नियमित रूप से सघन पेट्रोलिंग इस समय की जा रही है। विशेष करके इसको और भी बेहतर बनाने के प्रयास के चलते पैदल पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे प्रत्येक गतिविधि पर सूक्ष्म नजर रखी जा सके।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *