(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां( खीरी) पर्यावरण संरक्षण और “माँ” के प्रति सम्मान को समर्पित _“एक वृक्ष मां के नाम”_ कार्यक्रम का विशाल आयोजन रविवार 05-07-2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कलां में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया।वन विभाग के अधिकारियों ने दिया पर्यावरण का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार , उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सूरज सिंह विस्ट, वन दरोगा राकेश कुमार सहित वन विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
विनय कुमार ने भैया/बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि _”प्रकृति में संतुलन बनाए रखने, वातावरण को स्वस्थ रखने और शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना अति आवश्यक है। हमें पौधों की देखभाल भी निरंतर करनी चाहिए।”_

एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान”
विद्यालय के अध्यक्ष चाँद कुमार जैन ने कहा कि _”शास्त्रों में एक वृक्ष को 10 पुत्रों के समान बताया गया है। पेड़-पौधे हमारे लिए देवतुल्य हैं। हमें अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती माता का श्रृंगार करना चाहिए।”_प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने कहा _”जैसे माँ का आँचल हर संकट से बचा लेता है, वैसे ही वृक्ष की छाँव हर धूप को समेट लेती है।”_ उन्होंने सभी को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया।अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण
इस अवसर पर आम, अमरूद, कटहल, आंवला, नींबू सहित विभिन्न फलदार वृक्षों का रोपण विद्यालय परिसर में किया गया। भैया/बहिनों को भी वृक्ष वितरित किए गए ताकि वे उन्हें अपने घरों पर लगा सकें।

उपस्थित गणमान्य-कार्यक्रम में समाजसेवी एवं जिला कार्यवाह बलजीत, पलिया नगर खंड प्रचारक विभोर, अध्यक्ष चाँद कुमार जैन, उपाध्यक्ष रामबचन तिवारी प्रबंधक शिवपाल सिंह , नगर संघ कार्यवाह निरंजन, कृष्ण कुमार मालपानी , पंकज , परिक्रमादीन, वनरक्षक भूपेंद्र कुमार , रमाकांत मिश्रा, सोनू भारती, मोनू कुमार एवं समस्त आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।
मंच संचालन श्रीमती अंजली जी ने किया और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *