(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 01 जुलाई। जिले के प्रशासनिक महकमे के लिए बुधवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। लंबे प्रशासनिक अनुभव और उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत होने पर कलेक्ट्रेट में खुशी का माहौल रहा।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में नरेंद्र बहादुर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान है तथा इससे जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नरेंद्र बहादुर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें आईएएस बनने की बधाई दी। पूरे प्रशासनिक अमले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *