पलिया कलां (खीरी) पलिया कोतवाली में नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने आज पत्रकारों से परिचयात्मक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने आमजन की समस्याओं को तुरंत हल करने तथा क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने, काफी समय से चल रहे नशा के कारोबार को समाप्त करने तथा मोडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों से आम जनता को हो रही असुविधा के लिए इन रोक लगाई जाएगी। नगर में नेपाल से लेकर संपूर्णानगर संपूर्णानगर नगर से पलिया व दूर दराज क्षेत्रों में भी नशा ने अपना ऐसा डेरा जमाया है कि उसे समाप्त करना असंभव तो नहीं पर कठिन अवश्य है।इस नशे के कारोबार ने अनेकों लोगों की जाने ले ली हैं अनेकों के घर उजड़ गए हैं पर पैसे के लालच में नशे के कारोबार करने वाले लोग, कुछ भी कर सकते हैं। परदृढ़ निश्चय और कर्तव्य निष्ठ कोतवाल के आने से लोगों को इसमें काफी सुधार की संभावनाएं नजर आती हैं। कोतवाल ने सभी पत्रकारों से परिचय लिया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की। परिचयात्मक प्रेस वार्ता में नगर के लगभग सभी पत्रकार गण उपस्थित रहे।