(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। वहीं 30 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने और जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।
