(ओमप्रकाश ‘सुमन’ )

पलिया कलां (खीरी) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकरलखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर-पलिया-पीलीभीत-नैनीताल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग की।लखनऊ मंडल की बैठक के दौरान विधायक रोमी साहनी ने अपना प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विधायक का मानना है कि यह एक्सप्रेस-वे तराई क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लाखों लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed