(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस खीरी द्वारा एक वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 13.06.2026 को रात्रि 20:00 बजे से 23:00 बजे के मध्य जनपद के तीन प्रमुख टोल प्लाजा—फरधान टोल प्लाजा, मैगलगंज टोल प्लाजा और सिसैया टोल प्लाजा पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइविंग’ (शराब पीकर वाहन चलाना) और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

_*शराब पीकर वाहन चलाना (08 वाहन सीज)*_
अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से संदिग्ध वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 08 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें शामिल हैं:
• ट्रक: 02• कार: 01• मोटरसाइकिल: 05

_*विभिन्न उल्लंघनों के तहत कुल 788 चालान*_यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने कुल 788 चालान किए। कार्रवाई का विवरण निम्नवत है:

1. बिना हेलमेट- 572
2. तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग)- 54
3. सीट बेल्ट न लगाना- 27
4. गलत दिशा में वाहन चलाना (रॉन्ग साइड)- 20
5. मॉडिफाइड साइलेंसर- 18
6. प्रेशर हॉर्न का प्रयोग- 16
7. फॉल्टी नंबर प्लेट (दोषपूर्ण नंबर प्लेट)- 14, 8. अन्य यातायात नियम उल्लंघन- 59 कुल चालान संख्या- 788

_*”यातायात पुलिस खीरी आम जनमानस से अपील करती है कि वे शराब पीकर वाहन कतई न चलाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ शून्य सहशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी”।*_

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed