(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी )लखीमपुर खीरी, 10 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले की सभी नगर निकायों में विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वार्ड स्तर तक चौपालों, जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

गोला गोकर्णनाथ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नगर के वार्ड संख्या 4 स्थित बाल्मीकि बस्ती (कुम्हारन टोला) में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि एवं उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

ईओ मुकेश मिश्र ने कहा कि जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
*औद्योगिक आस्थान राजापुर में जागरूकता कार्यक्रम, सिंगल यूज़ प्लास्टिक में कमी पर जोर*

*उद्यमियों से संवाद कर दिए औद्योगिक सुधारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी, समस्याओं के समाधान का भरोसा*

सुशासन को समर्पित पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 05 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत औद्योगिक आस्थान राजापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एडीएम (न्यायिक) बृजपाल सिंह एवं उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार ने उद्यमी बंधुओं से संवाद करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक के यथासंभव कम उपयोग की अपील की। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए औद्योगीकरण सुधारों तथा हाल के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों की आधारभूत जानकारी भी साझा की गई।

एडीएम ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाना न केवल समय की आवश्यकता है, बल्कि सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed