(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) खम्भारखेड़ा( खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेेडा में
गन्ना शोध संस्थान, शाहजहाँपुर से आए वैज्ञानिक सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार कपिल द्वारा के मिल क्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना फसलों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में प्रचलित प्रमुख गन्ना प्रजातियों को० 0118, को०ल०ख० 14201, को०शा० 13235, को०शा० 13231 एवं को० 98014 का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सभी फसलें स्वस्थ, सुदृढ़ तथा कीट एवं रोगों से मुक्त पायी गयीं। डॉ. कपिल ने किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इसके उपरान्त डॉ. कपिल, महाप्रबन्धक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका, सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) राजेन्द्र सिंह एवं संजीव कुमार की उपस्थिति में ग्राम मुकुन्दा में कृषकों के साथ एक कृषक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत गन्ना प्रजातियों के विस्तार पूर्वक, वैज्ञानिक विधि से बुवाई, फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही कृषकों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।
डॉ. कपिल ने किसानों से अधिकाधिक क्षेत्र में उन्नत एवं स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने तथा विभागीय सुझावों के अनुरूप वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिससे गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके तथा किसानों को बताया की इस समय यूरिया की काफी दिक्कत सामने आ रही है उसके लिए 1 किग्रा एन.पी.के. , 1 लीटर नैनो यूरिया व कीटनाशक का खड़ी फसल पर स्प्रे करें तथा सिंचाई का विशेष ध्यान रखें।इस मौके पर जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *