(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां ( खीरी ) बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया के सभागार में सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें चीनी मिल व आसवनी के सभी कर्मचारी ,अधिकारी एवं संविदाकारों ने भाग लिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता चीनी मिल के यूनिट हेड ओ पी चौहान ने की।
सुरक्षा ट्रेनिंग के लिए लखनऊ से आए पर्यावरण एवं सुरक्षा विभाग के उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी।
उन्होंने ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने कार्य के समय एक बार अपने परिवार के बारे में अवश्य सोच कर काम करने की सलाह दी,इससे आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने कार्य के समय सावधानी बरतें तो दुर्घटना से बचाव तो होगा ही साथ में आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना केवल मिलों में ही नहीं होती है, आपके घर व सड़क पर भी होती है। अगर आप के परिवार का कोई सदस्य बाइक या कार से निकलता है तो उसे हेलमेट व सीट बेल्ट के बारे में अवश्य बताए जिससे उसकी सुरक्षा हो सकें।
उन्होंने सुरक्षित कार्य व्यवहार, दुर्घटना रोकथाम, कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा सुरक्षा जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी।
युनिट हेड ओ पी चौहान ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शून्य दुर्घटना का लक्ष्य पर काम करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *