(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 24 मई 2026 स्थान : प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदन चौकी, खीरी मे एनसीसी के सीएटीसी-211 शिविर के पाँचवें दिन का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं प्रेरणादायी गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। भारतीय सेना में प्रवेश के विभिन्न माध्यमों पर लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित प्रकाश ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया एवं सेना में करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इसके पश्चात शिविर कमांडेंट कर्नल चित्र सैन द्वारा कैडेट्स के साथ विशेष संवाद एवं इंटरैक्शन सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स से शिविर के अनुभव साझा किए तथा अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार एवं प्रश्न प्रस्तुत किए।
दिन के अंतिम सत्र में कैडेट्स को भारतीय सेना के वीर योद्धाओं एवं परमवीर चक्र (PVC) विजेताओं के साहस और बलिदान के बारे में बताया गया, जिससे कैडेट्स में देशभक्ति की भावना और प्रबल हुई। पूरा दिन उत्साह, प्रेरणा एवं सीख से भरपूर रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *