(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सघन बॉर्डर चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में सम्पूर्णानगर थाना पुलिस ने आज 24 मई 2026 को प्रातः 06:28 बजे गोविन्दनगर चौराहे से नेपाल जाने वाले रास्ते पर सघन बॉर्डर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उससे विस्तृत पूछताछ की गयी तो उक्त मोटरसाइकिल चोरी की होने की पुष्टि हुई तथा मोटर साइकिल में प्रयुक्त नम्बर प्लेट का फर्जी होना पाया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का पूरा विवरणः-
सुखविन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी टिल्ला नंबर-04 चौकी कम्बोजनगर थाना हजारा जनपद पीलीभीत

बरामद की गई वस्तुएँ –
01 अदद CD Deluxe मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर : 07E23F34215,इंजन नंबर : 07E22E21909)
जामा तलाशी से 450 रुपये नकद

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 217/2023 धारा 8/21 NDPS Act थाना सम्पूर्णानगर,जिला खीरी।2. मु0अ0सं0 20/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना सम्पूर्णानगर जिला खीरी।3. मु0अ0सं0 32/2025 धारा 314(4) BNS व 3/25 Arms Act थाना पलिया जिला खीरी।4. मु0अ0सं0 242/2025 धारा 3/25 Arms Act थाना पलिया जिला खीरी।पंजीकृत मुकदमा:-
मु0अ0सं0 74/2026 धारा 317(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNSकार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक किरनपाल सिंह2. हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा3. हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह4. कांस्टेबल आशीष
5. कांस्टेबल राहुल त्यागी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *