(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी )पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी द्वारा कवच योजना के अन्तर्गत भारत-नेपाल बार्डर पर अवैध मादक पदार्थों आदि की तस्करी एवं अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में दिनांक 23.05.2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान बनगवां गांव से मुख्य मार्ग की तरफ जाने वाले जंगल कच्चे रास्ते से करीब 100 मीटर की दूरी पगडंडी पर अभियुक्त दिलशाद कुरैशी पुत्र स्व0 नन्हे कुरैशी नि0 सैंथल थाना हाफिजगंज जिला बरेली, हाल पता – मोहल्ला शिव मन्दिर वार्ड नं 1 धनगढ़ी जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र को 6.56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गौरीफंटा पर मु0अ0सं0 15/26 धारा 8/21/23 NDPS ACT बनाम अभियुक्त दिलशाद कुरैशी उपरोक्त पंजीकृत करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दिलशाद कुरैशी पुत्र स्व0 नन्हे कुरैशी नि0 सैंथल थाना हाफिजगंज जिला बरेली, हाल पता – मोहल्ला शिव मन्दिर वार्ड नं 1 धनगढ़ी जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र। बरामदगी का विवरण,-6.56 ग्राम ब्राउन शुगर।गिरफ्तार करने वाली थाना गौरीफन्टा पुलिस टीम-1.उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह 2.का0 हेमन्त कुमार 3.का0 विनीत कुमार
गिरफ्तार करने वाली एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा-1.असिसटेन्ट कमाण्डेन्ट विवेक कुमार यादव 39 वीं वाहिनी SSB 2.सहायक उ0नि0 राजीव कुमार 39 वीं वाहिनी SSB।3.मुख्य आरक्षी प्रमेश कुमार राम 39 वीं वाहिनी SSB।4.मुख्य आरक्षी विजय प्रकाश 39 वीं वाहिनी SSB.5.आरक्षी रेख सिंह गुर्जर 39 वीं वाहिनी SSB।6.आरक्षी महेश प्रधान 39 वीं वाहिनी SSB।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *