(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी)श्री रामलीला मैदान पर पलिया ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा ताइक्वांडो खिलाड़ियों के कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया।चीफ़ कोच प्रदीप कुमार व पलिया कोच अरूण तिवारी द्वारा खिलाड़ियों के टेस्ट लिये गये।इस टेस्ट में खिलाड़ियों द्वारा स्टांस,फंडामेंटल,किकिन्ग,पूम्से,अटैक डिफेंस,बोर्ड ब्रेकिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम में ब्लैक बेल्ट विष्णु कान्त,ब्लैक बेल्ट कुशाग्र प्रजापति,ब्लैक बेल्ट समीर शर्मा, कृष्णा वर्मा,चंदन कुमार आदि खिलाड़ियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।