पलियाकलां (खीरी) नगर में कल सुबह मंदिर जाते समय लापता हुए सौरभ महेश्वरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बेहद कम समय में सौरभ को ढूंढ निकाला और सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।
इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी व उनकी पूरी टीम की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से एक परिवार की खुशियां वापस लौट आईं।
वहीं, सौरभ महेश्वरी के परिवार ने पलिया पुलिस का दिल से आभार जताते हुए कहा कि उनकी बेहतरीन पुलिसिंग के कारण उनका बेटा सुरक्षित घर वापस आ सका। परिवार में खुशी का माहौल है।