(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) पलिया बार एसोशिएशन की नव निर्वाचित इकाई का शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर में काफी भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अजय कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सिविल जज राजीव कुमार पाल, जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह व जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेनरो ने की। शपथग्रहण समारोह का कुशलता पूर्वक संचालन पलिया बार एसोशिएशन के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन ने किया।
पलिया बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अफसर अली, महामंत्री सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज शाक्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, संयुक्त मंत्री परविंदर भार्गव, आडिटर उमेश कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष बसन्त कुमार प्रजापति, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ एम. यू. खान व कमाल इदरीशी, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ अहसान खान व आमिर हुसैन व हेमंत मानक को मुख्य अतिथि अजय कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सिविल जज राजीव कुमार पाल, जिला अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह व जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रसाद राना, मधुसूदन तिवारी, रविन्द्र कुमार शर्मा, श्रीश द्विवेदी, राम प्रकाश पाल, जे पी मेनरो,रामचंद्र अवस्थी सहित निवर्तमान महामंत्री विष्णु शुक्ला,बनारसी लाल गौतम, राजेंद्र राठौर, रमेश चंद्रा, जय प्रकाश त्रिपाठी, अशर्फी लाल शर्मा, राजीव शुक्ला, राम लखन सिंह, जगदीश चंद्र सोनी, विशाल श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला,भानु गुप्ता, फजल अहमद खान,संजय कुमार राठौर, जावेद अख्तर, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता व अनूप मिश्रा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर दीपक पाण्डेय, हृदय नरायन मौर्य, सुनील कुमार राय, बृजेश गुप्ता, नरेंद्र अवस्थी, वसीम अहमद, राजाराम वर्मा, आयुष वाजपेई, उपेंद्र राणा, रामभक्त गुप्ता, राम नरेश, शेखर नाग, बिपनेश गुप्ता, रजनेश कुमार, अरुण पाल, महेंद्र अवस्थी, रामू त्रिवेदी, अभिलाषा मौर्य, संजय कुमारी, रविन्द्र गुप्ता, मन खुशी राम राना, राकेश गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, इंतजार हुसैन, श्रवण वर्मा, रामचंद्र गौतम, आनंद प्रकाश,अखिलेश कुमार सहित समस्त अधिवक्तागण व गणमान्य नागरिक जसवीर फ्लोरा, संदीप बंसल, बल्देव वैदिक कालेज के प्रिंसिपल डोरीलाल भार्गव, रघुनाथ राठौर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी अतिथिगणों को निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कुशलता पूर्वक संचालन हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह व महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया व सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के सुंदर व भव्य आयोजन हेतु पलिया बार एक सभी पदाधिकारियों की सराहना की। निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप मेनरो के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन अब वर्तमान अध्यक्ष अफसर अली द्वारा सभी अतिथिगणों, अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों, सम्मानित पत्रकार बंधुओं का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज से किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *