(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (लखीमपुर) बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा- भरा बनाने का संकल्प लिया है।हर वर्ष विश्व पृथ्वी को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में इसकी थीम है- ‘आवर पावर आवर प्लानेट ‘ इस थीम का उद्देश्य “हमारी शक्ति हमारा ग्रह ” विषय की घोषणा की,जो जीवाश्म ईंधन के प्रभुत्व और कमजोर सुरक्षा प्रणाली एक आह्वान है।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूनिट हेड ओ पी चौहान ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है। इसलिए हम सभी को चाहिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। जिससे धरती हरी-भरी बनी रहे। पृथ्वी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कचरा इधर-उधर ना फेंके, पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, अवशिष्ट पदार्थों को जलने से बचाएं , साथ ही साथ देश को प्रदूषण मुक्त बनाएं । इसका मकसद सोलर पावर, रिन्यूएबल एनर्जी पर ध्यान देना है।उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक जल का दोहन ना करें। जल का उपयोग उतना ही करें जितना की अत्यंत आवश्यकता हो।यूनिट हेड ने यह भी कहां यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है यहां पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं वृक्षों से बाढ़ के वेग को रोकने में काफी मदद मिलती है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास मलिक, संजीव दूवे,यु के पांडेय, जितेन्द्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद,बैभव सिंह, सुहेल अनवर उपस्थित रहे।
