सीएचसी पलिया में चारों अभियुक्तों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी,  अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सम्पूर्णानगर टीम द्वारा मु0अ0सं0 249/2023 धारा 323/306/376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 67A आईटी एक्ट व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिक 2021 से संबन्धित वांछित अभियुक्तों 1. शोएब अख्तर पुत्र जाहिद नूर 2. शोहिल पुत्र जाहिद नूर 3. जाहिद नूर पुत्र हसन नूर निवासी गण ग्राम  सम्पूर्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी को आज दिनांक 06.11.2023 को समय करीब 15.30 बजे थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के बहदग्राम कमलापुरी नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया हैं। मुकदमा उपरोक्त के मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर पुत्र जाहिद नूर नि० ग्राम सम्पूर्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी को दिनांक 04.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में किसी अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष नहीं हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. जोहिद अख्तर पुत्र जाहिद नूर नि० ग्राम सम्पूर्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद स्वीरी 2. शोएब अख्तर पुत्र जाहिद नूर नि० ग्राम सम्पूर्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी 3. शोहिल पुत्र जाहिद नूर नि०ग्राम सम्पूर्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी

4. जाहिद नूर पुत्र हसन नूर नि०ग्राम सम्पूर्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वालीपुलिस टीम में 

उ0नि0 आदित्य कुमार यादव ,

उ0नि0 चन्द्रप्रकाश तिवारी ,

हे०का मेघनाथ यादव थाना ,

हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला 

 का. प्रदीप कुमार  का. अक्षय चन्द्रवंशी  का0 चमन सिंह  सभी थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी एवं मनबोध तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरीथे। सभी युअभियुक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में कराके न्यायालय भेज दिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *