

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां-( खीरी ) नगर के बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की300 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।इसअवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि श्याम आनंद (प्रतिनिधि विधायक रोमी साहनी 137 विधानसभा पलिया) वरुण गुप्ता पुत्र नगर पालिका अध्यक्ष पलिया, डी एल भार्गव, मंच संचालक नफीस अहमद अंसारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र का अनावरण कर पुष्पार्पण किया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि एवं मंचासीन सभी का माल्यार्पण एवं वेज लगाकर स्वागत किया गया। छात्र देवांश मिश्रा तथा छात्रा सलोनी मौर्य, विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं एवं अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य डी एल भार्गव द्वारा किया गया।
