(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 13 अक्टूबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान खजुरिया-सम्पूर्णानगर मार्ग स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पास (ग्राम खजुरिया) से अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह (निवासी ग्राम बाजारघाट, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत) है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), तस्करी में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रिक नीली-काली रंग की स्कूटी तथा एक OPPO A6X 5G एंड्रॉइड मोबाइल फोन (आइस ब्लू रंग) बरामद किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 8/22/29 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*बरामदगी का विवरण:*
• ब्राउन शुगर (स्मैक): 20.45 ग्राम (दो काली-सफेद पन्नीयों में धागे से बंधी हुई)
• वाहन: 01 अदद इलेक्ट्रिक स्कूटी (रंग नीला-काला)
• मोबाइल फोन: 01 अदद एंड्रॉइड मोबाइल (OPPO A6X 5G, रंग आइस ब्लू)गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• मंजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी ग्राम बाजारघाट, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत।सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 संतपाल सिंह राठौर2. हे0का0 सुरेन्द्र मिश्रा3. का0 धर्मेन्द्र कुमार4. का0 रोहित कुमार5. का0 दुष्यन्त कुमार
6. का0 उमेश वर्मा7. का0 मुनेश कुमार
8. का0 पुष्पेन्द्र कुमार।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *