(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया के प्रांगण में 29 अप्रैल से 4 मई तक स्थापत्य वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा एवं सत्संग का आयोजन वास्तु स्थापित कला के सुप्रसिद्ध विद्वान अचार्य सुशील बलूनी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के छटें व अंतिम दिन समापन दिवस के अवसर पर वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा एवं सत्संग में श्रोताओं को संबोधित करते हुए अचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि मनु, ध्रुव,राजा अंग, महराज पृथु, दुराचारी राजकुमार बेन तथा महाराज पृथु की कथाएं विस्तार पूर्वक सुनाई।
श्री बलूनी ने कहा भारत में जन्मी वास्तु विद्या को आज समाज ने भुला दिया है यह विद्या मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि शांति यश एवं कीर्ति प्रदान करती है यदि जन सामान्य को सुखी रहना है तो हमें वास्तविक विज्ञान के नियम सिद्धांतों का बारीकी से अध्ययन कर आत्मसात करना होगा । वास्तु ज्ञान के ऊपर चल रहे छ:दिवसीय कार्य क्रम में भाग लेने वाले बजाज पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा लगातार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, उन सभी बच्चों को युनिट हेड ओ पी चौहान व आचार्य सुशील बलूनी जी द्वारा सम्मानित किया गया। श्रोताओं में मुख्य रूप से खंभारखेडा के युनिट हेड अवधेश गुप्ता,कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल की प्रबंध हरदीप कौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, पूर्व प्रधान गुरुद्वारा कमेटी मलकीत सिंह, शेर सिंह, परमजीत सिंह, जरनैल सिंह, शिवकुमार मौर्या, जगदीश चौरसिया, शिवराज राना, राजेंद्र मौर्य, करनवीर सिंह को साल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कथा के अंत में आचार्य बलूनी ने सुधी श्रोताओं से एकत्रित भेंट तथा स्वयं से भी एक धनराशि बजाज स्कूल गोला के बच्चों के कल्याणार्थ सामूहिक रूप से नन्हे-मुन्हों को आशीर्वाद सहित भेंट की।
इस अवसर पर युनिट हेड ओ पी चौहान ,आचार्य सुशील बलूनी जी द्वारा इस आयोजन में उपस्थित सभी श्रोतागणों का आभार प्रकट किया गया ।कथा पूर्ण होने पर सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed