(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी) मुख्यमंत्री उ०प्र०, सरकार, योगी आदित्यनाथ के दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के दुधवा पर्यटन परिसर में पर्यटन, सिचाई एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक। दिनाक 26.04.2025 को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी में मुख्यमंत्री, उ०प्र०, सरकार, योगी आदित्यनाथ द्वारा अरूण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री. नितिन अग्रवाल, अबकारी व मद्य निषेध, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, उ०प्र०, स्वतंत्र देव सिंह, मा० मंत्री जल शक्ति विभाग, उ०प्र०, जयवीर सिह मा० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, के०पी० मलिक, मा० राज्य मंत्री, वन पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र०, की गरिमामई उपस्थित में पर्यटन परिसर में समीक्षा बैठक की गई।

मुख्यमंत्री के आगमन पर थारू जनजाति की महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया, उसके उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा दुधवा पर्यटन परिसर में मौलश्री वृक्ष का पौधारोपण मय ट्री गार्ड लगाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रर्दशनियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थारू हस्तकरघा

(Handloom) का निरीक्षण किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली थारू महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तदपश्चात मुख्यमंत्री द्वारा वन विभाग एवं विश्व प्रकृति निधि-भारत मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण से सम्बन्धित उपकरणों (टैक्युलाइज गन, खाबड, कैमरा ट्रैप, थर्मल ड्रोन, ट्रैल कैमरा आदि) एवं रैपिड रिस्पॉस टीम का भी अवलोकन किया गया, विदेशी टूर ऑपरेटर से भी वार्ता की गयी। टेरी कार्बन क्रेडिट नकदीकरण स्कीम के तहत रू० 2500000.00 (रू० पच्चीस लाख) चेक दुधवा बाघ संरक्षण फाण्उडेशन को मुख्य मंत्री जी ने हस्तगत किया।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व में सफारी की, इस दौरान सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उ०प्र० लखनऊ व डा० एच राजमोहन, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी द्वारा मुख्यमंत्री के सफारी के दौरान दुधवा की जैवविविधता, वन बल आधुनिकीकरण, वन अग्नि रोकथाम आदि विषयों पर विधिवत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैप का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण करते हुये उसका नाम भवानी रखा तथा हाथियों को चारा, गुड, केला तथा अन्य स्वादिष्ट फल आदि खिलाये। मुख्यमंत्री जी द्वारा दुधवा के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहे वन्य जीवों को देखकर प्रसन्नता जताई गयी।

इस दौरान लखीमपुर-खीरी के समस्त विधायकगण, मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ०प्र०, अनिल कुमार, प्रमुख सचिव पर्यावरण वन जलवायु परिवर्ततन विभाग, उ०प्र०, सुनील चौधरी. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उ०प्र०, लखनऊ, श्रीमती अनुराधा वेमुरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उ०प्र०, के०के० सिंह, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम, डा० रोशन जेकब, आयुक्त लखनऊ, प्रशान्त कुमार, ए०डी०जी० लखनऊ जोन, पी०पी० सिंह, आर०एम० एवं जी०एम० यन निगम, उ०प्र०, नीरज कुमार, मुख्य वन संरक्षक ईको विकास उ०प्र०. डा० एच राजमोहन, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर-खीरी, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी-खीरी, संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक खीरी, प्रखर मिश्रा, निदेशक, पर्यटन, उ०प्र०, संजय विश्राल, प्रभागीय वनाधिकारी, दक्षिण खीरी, सौरीष सहाय, उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी, अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी-खीरी, बी० शिव शंकर, प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट, महावीर सिंह, वन्य जीव संरक्षक दुधवा टाइगर रिजर्व के साथ ही साथ लखीमपुर खीरी के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि मौके पर मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *