पलिया कलां ( खीरी) श्री रामलीला कमेटी पलिया कलां खीरी द्वारा आप को अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी रामलीला समिति पलिया कलां खीरी द्वारा इस वर्ष पावन श्री राम बारात (शोभा यात्रा) का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और भ्रातागण की इस अलौकिक और भव्य बारात में आप सादर आमंत्रित है। दिनांक15 अक्टूबर 2026समयसांय 5:30 बजे सेस्थानश्री रामलीला मैदान, पलिया कलां (खीरी) इस पावन अवसर पर पधारकर प्रभू का आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्म लाभ उठाएं।
नोट- श्री राम बारात का निर्धारित रूट- श्री राम लीला मैदान -पुराना बस अड्डा चौराहा- पीपल चौराहा -कन्या पाठशाला होते हुये शेर सिंह चौराहा- नगर पालिका रोड- माल गोदाम रोड -स्टेशन चौराहा होते हुए मेला मैदान वापस होगी।
निवेदक अध्यक्ष- मंत्री श्री रामलीला कमेटी पलिया कलां (खीरी))