(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी मितौली खीरी कस्बे में विकास खंड मितौली के सामने मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू विशिष्ट अतिथि मालती व दीपू मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि विश्राम मौर्य ने की।
मंच का संचालन रविंद्र मौर्य, कुलदीप मौर्य ने किया। रामपाल मौर्य ने चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक व चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन व उनके वीरता का बखान किया। शिवभान मौर्य बालक राम मौर्य सम्राट अशोक अखंड भारत का कैसे निर्माण किया इस पर विस्तृत चर्चा की। कुलदीप मौर्य ने स्वागत गीत गाकर अभिवादन किया। भीमसेन मौर्य, यशस्वी अनुराग मौर्य, शिवम मौर्य, नीलकंठ श्री राम कुशवाहा कन्हैयालाल मौर्य, आनंद कुशवाहा, ओमकार मौर्य,, गिरिजा शंकर मौर्य, अनिल मौर्य शिवशंकर आदि लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने व मौर्य समाज के महापुरुषों की जीवनी का बखान किया। कस्ता विधानसभा के मौर्य शाक्य सैनी कुशवाहा विभिन्न गांव से एकत्रित होकर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श करने के बाद निष्कर्ष निकाला गया की महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक का अशोक की लाट लालहनपुर तिराहे पर लगाने की मांग की और कहा की अन्य महापुरुषों की मूर्तियां विभिन्न चौराहा पर लगी तो महान सम्राट की क्यों नहीं। विधायक ने आश्वासन दिया सम्राट अशोक स्तंभ लगवाएंगे और पूरा प्रयास करेंगे इतना सुनते ही जनता के बीच में खुशी के लहर छा गई। पूरी जनसभा तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठी सभी ने विधायक जी को धन्यवाद दिया।

Share