(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

  पलिया कलां-खीरी उत्तर प्रदेश 26 वाहिनी सीसी लखीमपुर खीरी के द्वारा बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया के परिसर में चलाए जा रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कल दिनांक 28 मई 2024 को खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल हुआ। जिसमें वॉलीबॉल (बालक) जूनियर डिवीजन में चार्ली कंपनी की टीम A उपविजेता तथा टीम B विजेता घोषित की गई रस्सा कसी (बालक) जूनियर डिवीजन में डेल्टा कंपनी उपविजेता तथा ब्रैवो कंपनी विजेता घोषित की गई। रूमाल झपट्टा (बालक) जूनियर डिवीजन में चार्ली कंपनी की टीम A उप विजेता तथा ब्रैवो कंपनी की टीम A विजेता घोषित की गई बिट्टू खेल (बालक) जूनियर डिवीजन में चार्ली कंपनी की B टीम तथा ब्रैवो कंपनी की B टीम विजेता घोषित की गई ।वॉलीबॉल (बालिका) जूनियर विंग में चार्ली कंपनी उपविजेता तथा डेल्टा कंपनी विजेता घोषित की गई। खो-खो( बालिका) जूनियर विंग चार्ली कंपनी उपविजेता तथा अल्फा कंपनी विजेता घोषित की गई। रूमाल झपट्टा (बालिका) जूनियर विंग ब्रैवो कंपनी उप विजेता व चार्ली कंपनी विजेता घोषित की गई। रस्सा कसी (बालिका) जूनियर विंग अल्फा कंपनी उप विजेता तथा डेल्टा कंपनी विजेता घोषित हुई।

        सभी विजेता व उपविजेता टीमों के सभी कैडेट्स को कैंप कमांडेंट कर्नल चित्र सेन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश सिंह चौहान, सूबेदार मेजर करन सिंह सहित सभी ए एन ओ, प्रशिक्षण अधिकारी व सभी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed