(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी लखीमपुर 10 सितंबर। रविवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की। एडीएम संजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया गया।

डीएम ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। पंत जी महान देश भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क-वितर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। वे प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृहमंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्ष 1957 में महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता एवं उदार मन पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया गया।

एडीएम संजय कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में पंत जी की भूमिका को याद करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला।पंत जी की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। पंत ने जीवन भर गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए काम किया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी मो. सलीम, खुशाल सिंह, सुरेश कुमार, न्याय सहायक द्वितीय सुरेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्मिक मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *