(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) पलिया तहसील की ग्राम पंचायत बसंतापुर कलां के मजरा सेमरी पुरवा में कन्हैया मांटेसरी स्कूल में पलिया विधायक रोमी साहनी कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे एवं विशिष्ट अतिथि पलिया कोतवाल प्रभारी शिवा जी दुबे रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी का पूजा अर्चन कर अतिथि गणों का बैज लगाकर माल्यार्पण किया गया।
लोकप्रिय विधायक ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित किया विधायक ने पच्चीस हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता दी एवं अपनी विधायक निधि से स्कूल निर्माण कार्य के लिए एक हाल बरामदा सहित देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सम्मिलित ग्रामवासी अवधेश कुमार मौर्य , चौधरी दिनेश सिंह, अभिषेक मौर्य ,धूरू मौर्य नीरज मौर्य राममूर्ति वर्मा , सुनील कुमार,कमलेश वर्मा इंदल पंडित ,सूरजपाल ,नितेश राज ,राजेश राज,शिवराम राज , मनीराम मौर्य , हरद्वारी मौर्य ,अनूप मौर्य ,गौतम मौर्य आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार मौर्य द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्यातिथि महोदय जी को स्मृति चिन्ह दिया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *